कप्तान बनने में धोनी ने की विराट की मदद, खुद कोहली ने कर दिया खुलासा

"मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारत का कप्तान बनूंगा।"

By भाषा | Published: May 30, 2020 09:23 PM2020-05-30T21:23:13+5:302020-05-30T21:23:13+5:30

Large part of me becoming captain has to do with Dhoni observing me: Kohli | कप्तान बनने में धोनी ने की विराट की मदद, खुद कोहली ने कर दिया खुलासा

कप्तान बनने में धोनी ने की विराट की मदद, खुद कोहली ने कर दिया खुलासा

googleNewsNext

विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि उनके कप्तान बनने का एक बड़ा कारण यह भी है कि छह साल साल तक वह महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में खेले। अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन के साथ इंस्टाग्राम चैट में कोहली ने कहा कि वह हमेशा से जिम्मेदारी लेना चाहते थे और भारतीय टीम का कप्तान बनना उस प्रक्रिया का हिस्सा था। 

टीम का कप्तान बनने की प्रक्रिया पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि लंबे समय तक मैं एम एस धोनी की देखरेख में खेला। ऐसा नहीं है कि उनके जाते ही चयनकर्ताओं ने मुझसे कहा कि चलो अब तुम कप्तान हो।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘जो कप्तान है, वह जिम्मेदारी लेता है और कहता है कि यह अगला कप्तान हो सकता है और मैं आपको बताऊंगा कि यह कैसे उस दिशा में बढ रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे जिम्मेदारी लेने की ओर बढ़ा जाता है।’’ 

कोहली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनकी भूमिका बड़ी रही। छह सात साल में विश्वास बना। यह रातोंरात नहीं होता। मैं हमेशा उनके बगल में खड़ा होता था। वह कहते रहते थे कि ये कर सकते हो, वो कर सकते हो। तुम्हें क्या लगता है। कई चीजों पर बात होती थी। धीरे धीरे उन्हें लगा कि मैं उनके बाद कप्तानी कर सकता हूं।’’ 

कोहली ने कहा, ‘‘मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारत का कप्तान बनूंगा। हमने एक समय पर खेलना शुरू किया। उसके बाद खेलते रहना ही मकसद था।’’

Open in app