IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान राहुल ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीम में बदलाव नहीं, जानें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: विराट कोहली का बल्ला भी खामोश है और अच्छे फॉर्म में दिखने के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। मैक्सवेल के आने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 19, 2022 07:26 PM2022-04-19T19:26:25+5:302022-04-19T19:30:40+5:30

IPL 2022 Lucknow Super Giants capt kl rahul won toss opted field RCB skipper Faf du Plessis see 11 | IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान राहुल ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीम में बदलाव नहीं, जानें प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने जीता।

googleNewsNext
Highlightsअंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे कार्तिक का बल्ला जमकर चला है।

IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम ने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

जीत के रथ पर सवार लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल के मैच में मंगलवार को भिड़ेंगे तो मुकाबला केएल राहुल और क्विंटोन डिकॉक के बल्ले और दिनेश कार्तिक तथा ग्लेन मैक्सवेल के धुआंधार फॉर्म के बीच होगा। लखनऊ के कप्तान राहुल 235 रन बना चुके हैं और बेहतरीन फॉर्म में हैं। मुंबई के खिलाफ शतक जमाया और सर्वाधिक रनों के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (272) से ही पीछे हैं।

लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को और आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। दोनों के छह मैचों में आठ अंक है और जीत की लय को वे कायम रखना चाहेंगे। लखनऊ के खिलाफ आरसीबी को अपने शीर्षक्रम की बल्लेबाजी को दुरुस्त करना होगा।

टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):फाफ डु प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुशमंथा चमीरा, अवेश खान, रवि बिश्नोई।

Open in app