VIDEO: महज 1 रन से शतक चूके क्रिस गेल, गुस्से में फेंक दिया बल्ला

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 30, 2020 09:40 PM2020-10-30T21:40:54+5:302020-10-30T21:47:59+5:30

IPL 2020, KXIP vs RR: Chris Gayle 99 runs and Wicket video | VIDEO: महज 1 रन से शतक चूके क्रिस गेल, गुस्से में फेंक दिया बल्ला

शतक से चूकने के बाद क्रिस गेल ने गुस्से में बल्ला दूसरी तरफ फेंक दिया।

googleNewsNext
Highlightsराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल की आतिशी पारी।महज 1 रन से शतक चूके क्रिस गेल।आउट होने के बाद गुस्से में फेंक दिया बल्ला।

आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी और कप्तान लोकेश राहुल की शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 185 रन बनाए। 

शतक से चूके तो गुस्से में फेंक दिया बल्ला

क्रिस गेल 19.4 ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। गेल 63 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान महज 1 रन से शतक चूकने की खीझ साफ दिखाई दी और गेल ने बोल्ड होने के बाद अपना बल्ला दूसरी ओर फेंक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने गेंदबाज आर्चर से हाथ भी मिलाया।

क्रिस गेल को मिले 2 जीवनदान

गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने 10 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने रॉयल्स की ओर से क्रमश: 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी और वरूण आरोन काफी महंगे साबित हुए। दोनों ने चार ओवर में 47-47 रन लुटाए। 

खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब का विशाल स्कोर

रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही मनदीप सिंह (0) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। 

क्रिस गेल ने वरुण आरोन पर चौका और फिर उनके अगले ओवर में छक्का जड़ा। वह हालांकि अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन बाउंड्री पर रियान पराग कैच लपकने में नाकाम रहे। गेल ने कार्तिक त्यागी का स्वागत लगातार दो चौकों और एक छक्के के साथ किया। राहुल ने भी धीमी शुरुआत के बाद आरोन पर छक्का और चौका जड़ा। टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 53 रन बनाए। 

क्रिस गेल और <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/kl-rahul/'>केएल राहुल</a> के बीच शतकीय साझेदारी हुई।
क्रिस गेल और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई।

पंजाब के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में भी रन गति को बरकरार रखा। गेल ने लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल जबकि राहुल ने त्यागी पर छक्का जड़ा। स्मिथ ने लगातार गेंदबाजी में बदलाव किया लेकिन सफलता नहीं मिली। किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बनाए।

गेल ने राहुल तेवतिया पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। गेल हालांकि इसी ओवर में गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन तेवतिया अपनी गेंद पर मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। गेल ने तेवतिया पर एक और छक्के के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। 

राहुल हालांकि इसके बाद स्टोक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में तेवतिया को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 41 गेंद की अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के मारे। पूरन ने आरोन पर दो छक्कों के साथ अपनी पारी का आगाज किया। 

क्रिस गेल ने पूरे किए टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के

गेल ने 18वें ओवर में स्टोक्स पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में पूरन का बाउंड्री पर तेवतिया ने कैच लपका। गेल त्यागी के अगले ओवर में अपने सातवें छक्के के साथ टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। गेल ने आर्चर पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

(भाषा इनपुट के साथ)

Open in app