IPL 2018, MI vs CSK: ब्रावो की आतिशी पारी के बाद जाधव के चौके से चेन्नई की रोमांचक जीत

चेन्नई को आखिरी दो ओवरों में 27 रन चाहिए थे और क्रीज पर संघर्ष कर रहे ब्रावो और इमरान ताहिर मौजूद थे।

By विनीत कुमार | Published: April 8, 2018 12:15 AM2018-04-08T00:15:56+5:302018-04-08T00:56:38+5:30

ipl 2018 1st match chennai super kings beat mumbai indians by 1 wicket | IPL 2018, MI vs CSK: ब्रावो की आतिशी पारी के बाद जाधव के चौके से चेन्नई की रोमांचक जीत

Chennai Super Kings beat Mumbai Indians

googleNewsNext

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: दो साल बाद खेल रही चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने शनिवार को आईपीएल-2018 के पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर धमाकेदार वापसी की है। चेन्नई ने बेहद रोमांचक और लगभग हार चुके मुकाबले को एक विकेट से जीता। चेन्नई के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने एक विकेट और एक गेंद शेष रहते आखिरी ओवर में हासिल किया। जीत के हीरो ड्वायन ब्रावो रहे जिन्होंने 30 गेंदों पर 68 रन ठोकते हुए मुंबई से मैच छीन लिया। ब्रावो ने अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाए।

आखिरी दो ओवरों में बदला मैच

चेन्नई को आखिरी दो ओवरों में 27 रन चाहिए थे और क्रीज पर संघर्ष कर रहे ब्रावो और इमरान ताहिर मौजूद थे। सभी की निगाहें ब्रावो पर थी। 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह डालने आए और ब्रावो ने पहली, दूसरी और पांचवीं गेंद पर तीन छक्के लगाकर मैच का रूख पलट दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर ब्रावो रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। (और पढ़ें- MI Vs CSK: IPL में पहली बार इस्तेमाल हुई DRS तकनीक, ये बल्लेबाज बन गया शिकार)

इसके बाद आखिरी ओवर में चेन्नई को 7 रन चाहिए थे और बैटिंग के लिए केदार जाधव (24 नाबाद) आए जो रिटायर्ड हर्ट होकर 13वें ओवर में डग आउट में चले गए थे। उन्होंने दौड़ने में परेशानी थी। आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं आया लेकिन चौथी गेंद पर छक्का और फिर पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर जाधव ने चेन्नई को जीत दिला दी।


हालांकि, इससे पहले हार्दिक पंड्य़ा (24/3) और पहला आईपीएल मैच खेल रहे मयंक मार्कंडे (23/3) की कसी हुई गेंदबाजी के सामने चेन्नई का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। महेंद्र सिंह धोनी 5, अंबाती रायुडू 22 रन, सुरेश रैना 4 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने भी केवल 12 रन बनाए। (और पढ़ें- IPL 2018 Opening Ceremony: वानखेड़े में रितिक से लेकर जैकलीन और मीका के साथ जमकर झूमे फैंस)

ऐसी रही मुंबई की पारी

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने आई मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी खराब रही। टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा जब ईविन लुइस बिना खाता खोले पविलियन लौट गए। इसके बाद चौथे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) भी आउट हो गए।

इस समय तक मुंबई का स्कोर केवल 20 रन था। इसके बाद ईशान किशन (40) और सूर्यकुमार यादव (43) ने तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर मुंबई को मुश्किलों से उबारा। दोनों की बल्लेबाजी के समय ऐसा लग रथा था कि मुंबई 200 के करीब का लक्ष्य देगी लेकिन 13वें ओवर में शेन वॉटसन ने सूर्यकुमार का विकेट लेकर चेन्नई को वापसी का मौका दिला दिया।

सूर्यकुमार के कुछ देर बाद ही ईशान के विकेट ने मुंबई की रनगति पर रोक लगा दी। हालांकि, आखिरी ओवरों में क्रुणाल पंड्या की तेजतर्रार बैटिंग ने मुंबई को 150 के पार पहुंचा दिया। (और पढ़ें- CWG 2018: 'विवादित' फैसले ने छीनी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम के हाथों से जीत!)

Open in app