IND vs AUS Rajkot ODI: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, गेल से केवल दो छक्के पीछे रोहित, देखें आंकड़े

IND vs AUS Rajkot ODI: ऑस्ट्रेलिया ने चोटी के चार बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की बलखाती गेंदों के दम पर बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 66 रन से जीत दर्ज करके भारत के क्लीन स्वीप करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 27, 2023 10:10 PM2023-09-27T22:10:05+5:302023-09-27T22:11:08+5:30

IND vs AUS Rajkot ODI Batters 550 sixes in international cricket 553 Chris Gayle 551 Rohit Sharma Glenn Maxwell Player of the Match Shubman Gill SERIES | IND vs AUS Rajkot ODI: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, गेल से केवल दो छक्के पीछे रोहित, देखें आंकड़े

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsग्लेन मैक्सवेल को प्लेयकर ऑफ द मैच चुना गया।शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। 

IND vs AUS Rajkot ODI: आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 66 रन से जीत दर्ज करके भारत के क्लीन स्वीप करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयकर ऑफ द मैच और शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजः

553 - क्रिस गेल

551 - रोहित शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत की वनडे सीरीज़ जीत

3-2 - होम, 1986 (6)

1-0 - होम, 2010 (3)

3-2 - होम, 2013 (7)

4-1 - होम, 2017 (5)

2-1 - दूर, 2019 (3)

2-1 - होम, 2020 (3)

2-1 - होम, 2023।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर (56), मिशेल मार्श (96), स्टीव स्मिथ (74) और मार्नस लाबुशेन (72) ने अर्धशतक जमाए। इससे ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 352 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारत 49.4 ओवर में 286 रन बनाकर आउट हो गया।

उसकी तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (81), विराट कोहली (56) और श्रेयस अय्यर (48) ही कुछ योगदान दे पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्सवेल ने भारत का शीर्ष क्रम झकझोरा। उन्होंने 40 रन देकर चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे में पांच हार के बाद पहली जीत है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका था।

Open in app