लाइव न्यूज़ :

येस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा चार गुना बढ़कर 207 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई निजी क्षेत्र के येस बैंक ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफ़ा चार गुना से भी अधिक बढ़कर 207 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने बताया कि दिसंबर, 2018 के बाद से यह उसका उच्चतम मुनाफा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 45 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उसकी आय घटकर 5,581.84 करोड़ रुपये रही। जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 6,106.74 करोड़ रुपये थी।

इससे पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2021) में बैंक का लाभ 4,805.30 करोड़ रुपये था। उसकी तुलना में जून तिमाही का लाभ हालांकि बढ़ा है।

बैंक ने कहा कि इस दौरान कंपनी की कॉरपोरेट भरपाई 1,643 करोड़ रुपये रही, जो 1,258 करोड़ रुपये की गिरावट से अधिक है।

बैंक का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 13.07 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?