लाइव न्यूज़ :

यस बैंक का दो साल में क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को दोगुना करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर निजी क्षेत्र के यस बैंक के क्रेडिट कार्ड कारोबार के प्रमुख रजनीश प्रभु ने कहा कि बैंक अपने क्रेडिट कार्ड बिजनेस को एक प्रमुख ब्रांड की तरह तैयार करना चाहता है और उसका लक्ष्य इस खंड में अपने ग्राहकों की संख्या को अगले दो वर्षो में दोगुना करने का है।

इसके साथ ही बैंक अगले दो वर्षों के दौरान इस कारोबार के आकार को चार गुना बढ़ाना चाहता है।

रजनीश प्रभु ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘क्रेडिट कार्ड से होने वाला कुछ व्यय कोविड से पहले के स्तर पर आ गया है। कुछ बैंकों ने 80-90 प्रतिशत का आंकड़ा दिया है, कुछ के लिए यह 90 प्रतिशत है, मेरा विश्वास है कि ज्यादातर सामान्य स्तर तक आ गए हैं। कुछ क्षेत्र अभी भी धीमे हैं, जहां सुधार 25-30 प्रतिशत हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि खानपान की जगह और होटलों में यह सुधार अभी भी धीमा है, लेकिन जब आप किराने की दुकान, सुपर मार्केट या उपयोगिता भुगतान और इलेक्ट्रॉनिक स्टोरों को देखते हैं, तो वहां बहुत अधिक सुधार दिखाई देता है।

प्रभु ने कहा कि कुल मिलाकर उद्योग अपने पैरों पर वापस खड़ा हो रहा है और ई-कॉमर्स ने अच्छी छलांग लगाई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में बैंक ने अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को चार गुना बढ़ाने और ग्राहक आधार को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2020 के अंत में यस बैंक का क्रेडिट कार्ड बकायों की संख्या 8,16,208 थी जिनका लेनदेन मूल्य 490.76 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?