लाइव न्यूज़ :

विप्रो ने इंसाइट्स में पूरी हिस्सेदारी की बिक्री एक करोड़ 91.7 लाख डॉलर में की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रमुख आईटी सेवा कंपनी, विप्रो ने मंगलवार को कहा कि उसने साइबरथ्रेट इंटेलिजेंस सेवा प्रदाता, इंटसाइट्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी एक करोड़ 91.7 लाख डॉलर (लगभग 143.3 करोड़ रुपये) में बेच दी है। .

सोमवार को, सिक्योरिटी एनालिटिक्स और ऑटोमेशन फर्म रैपिड 7, इंक ने इंटसाइट्स साइबर इंटेलिजेंस लिमिटेड के 33.5 करोड़ डॉलर नकद और शेयर के जरिये अधिग्रहण की घोषणा की थी।

विप्रो ने मंगलवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि वर्ष 2016-19 की अवधि के दौरान, विप्रो ने 42.1 करोड़ डॉलर के कुल निवेश के जरिये इंटसाइट्स साइबर इंटेलिजेंस लिमिटेड (इंटसाइट्स) में 20 प्रतिशत से कम की अल्पांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

यह निवेश विप्रो की रणनीतिक निवेश शाखा, विप्रो वेंचर्स के माध्यम से किया गया था।

सूचना में कहा गया है, ‘‘रैपिड7, इंक द्वारा हाल ही में इंटसाइट्स के अधिग्रहण की घोषणा के हिस्से के रूप में, विप्रो ने इंटसाइट्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी एक करोड़ 91.7 लाख डॉलर में बेच दी है। बिक्री के परिणामस्वरूप, विप्रो की इंटसाइट्स में कोई हिस्सेदारी नहीं है।’’

इंटसाइट्स के एम्स्टर्डम, बोस्टन, तेल अवीव और टोक्यो में कार्यालय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान