लाइव न्यूज़ :

लो जी त्योहार पर खुशियां ही खुशियां?, पटना से 3 ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ समेत 7 ट्रेन, देखिए रूट और किराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2025 12:37 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना से तीन ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ समेत सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया।

Open in App

नई दिल्लीः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से चेरलापल्ली, दरभंगा से मदार जंक्शन और छपरा से आनंद विहार टर्मिनल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बिहार में 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं नवरात्रि के पावन अवसर पर हमें 'जीएसटी बचत उत्सव' का यह उपहार देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 2014 में जब पीएम मोदी ने जिम्मेदारी संभाली, तो उन्होंने रेलवे पर एक नया ध्यान केंद्रित किया, खासकर उन राज्यों में जहां सुविधाएं सीमित थीं और रेलवे की आवश्यकता थी। बिहार में बजट पहले 1,000 करोड़ रुपये था। अब यह 10,000 करोड़ रुपये है। पहले, केवल कुछ परियोजनाएं पूरी हुई थीं।

अब, पीएम मोदी के शासन के दौरान बिहार में 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। कई नए सर्वेक्षण और नई परियोजनाओं की योजनाएँ चल रही हैं। छठ और दीपावली पर, रिकॉर्ड संख्या में 12,000 विशेष ट्रेनें, जिनमें से लगभग 10,500 पहले ही अधिसूचित की जा चुकी हैं, तैनात की जाएंगी। कहीं...आज हम 7 नई ट्रेनें शुरू करेंगे।

मध्यम वर्ग और आम लोगों के बीच लोकप्रिय ट्रेन के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ वर्तमान में देश भर में 12 सेवाएं संचालित करती है, जिनमें से 10 ट्रेंने बिहार से चलती हैं। बयान में बताया गया, ‘‘तीन अन्य ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत के बाद कुल संख्या 15 हो जाएगी, जिनमें से 13 बिहार से चलेंगी। यह केंद्र की ओर से बिहारवासियों के लिए एक बड़ा उपहार है।’’

ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर-चरालपल्ली (हैदराबाद के समीप), दरभंगा-मदार जंक्शन (अजमेर के करीब) और छपरा-आनंद विहार के बीच चलेंगी। बयान के अनुसार, “मुजफ्फरपुर-चरालपल्ली ट्रेन पहली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ होगी जो दक्षिण भारत जाएगी।

जबकि छपरा-आनंद विहार ट्रेन बिहार से दिल्ली के बीच चलने वाली छठी ‘अमृत भारत’ ट्रेन होगी।” बयान में बताया गया, इसके साथ ही वैष्वण और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चार पैसेंजर ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इस्लामपुर और नवादा-पटना (शेखपुरा-बरबीघा मार्ग) के बीच चलेंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBihar BJPबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम