लाइव न्यूज़ :

चुनाव परिणाम की अनिश्चितता से सुस्त रह सकता है औद्योगिक उत्पादन

By भाषा | Updated: March 26, 2019 09:55 IST

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के हालिया आर्थिक पूर्वानुमान में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के फरवरी 2019 में 3 से 3.20 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया।

Open in App

कमजोर निर्यात, ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं, कर्ज की दिक्कतें और चुनाव परिणाम को लेकर अनिश्चितता के कारण निकट भविष्य में देश का औद्योगिक उत्पादन सुस्त बना रह सकता है। एक रिपोर्ट में सोमवार को यह आशंका व्यक्त की गयी।

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के हालिया आर्थिक पूर्वानुमान में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के फरवरी 2019 में 3 से 3.20 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री अरुण सिंह ने कहा, ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिक्कतों और घरेलू संरचनात्मक बाधाओं के कारण वृद्धि को लेकर चिंता बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर आशंकाएं मजबूत होते जाने तथा घरेलू मोर्चे पर चुनाव परिणाम को लेकर अनिश्चितता से निवेशकों की गतिविधियां कम रहने के कारण निकट भविष्य में जोखिम बढ़ा रह सकता है। कीमतों के बारे में रिपोर्ट में कहा गया कि खाद्य कीमतों में तेजी आने से मुद्रास्फीति बढ़ सकती है।

चुनाव संबंधी खर्च बढ़ने और खरीफ फसल का उत्पादन कम रहने से मुद्रास्फीति के मोर्चे पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। रिपोर्ट में मार्च के दौरान उपभोक्ता मूल्या सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 2.6 से 2.8 प्रतिशत और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 3 से 3.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

सिंह ने बैंक क्षेत्र में एनपीए, जीएसटी में कम कर संग्रह, सुस्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था और दूरसंचार, विद्युत तथा रीयल एस्टेट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समस्याओं को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये प्रधान जोखिम माना।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो