लाइव न्यूज़ :

वीवो का अगले साल के अंत तक विनिर्माण में 40 प्रतिशत स्थानीय कलपुर्जे उपयोग का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो इंडिया का अगले साल के अंत विनिर्माण में कम से कम 40 प्रतिशत स्थानीय कलपुर्जे इस्तेमाल करने का लक्ष्य है। वर्तमान में चीन की यह कंपनी अपने घरेलू विनिर्माण का 15 प्रतिशत स्थानीयकरण कर चुकी है।

वीवो इंडिया, चीन के ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसे प्रमुख मोबाइल ब्रांड की मालिक कंपनी बीबीके इलेक्ट्रानिक्स की भारतीय अनुषंगी है। कंपनी का घरेलू विनिर्माण संयंत्र उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में है।

वीवो इंडिया के ब्रांड रणनीति निदेशक निपुण मार्या ने भाषा से कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का पूरा समर्थन करते हैं। अभी हम अपने घरेलू विनिर्माण में 15 प्रतिशत स्थानीय कलपुर्जों का इस्तेमाल करते हैं। अगले साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।’’

बाजार में चीनी सामान या ब्रांड के बहिष्कार की धारणा को लेकर किए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘ बाजार में ‘चीन-विरोधी’ धारणा है। लेकिन जहां तक मोबाइल फोन खरीदने की बात है तो ग्राहक वीवो इंडिया को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के तौर पर देखते हैं। इसलिए 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी घरेलू स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष तीन में शामिल रही। त्यौहारी मौसम की शुरुआत ने भी इसमें हमारी मदद की।’’

बाजार रणनीति पर मार्या ने कहा कि उनका ज्यादा ध्यान ऑफलाइन बाजार पर है क्योंकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में खुदरा क्षेत्र का बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में हम देश की 70,000 से ज्यादा खुदरा दुकानों पर मौजूद हैं। इनमें करीब 30,000 दुकानों पर कंपनी ने प्रत्यक्ष तौर पर युवक-युवतियों को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रोजगार दिया है। ग्रेटर नोएडा स्थित विनिर्माण संयंत्र में भी 10,000 लोगों को रोजगार मिला है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...