लाइव न्यूज़ :

विस्ट्रॉन के संयंत्र में हिंसा की जांच जारी, केंद्र कर रहा है मामला सुलझाने का प्रयास : हेब्बर

By भाषा | Updated: December 16, 2020 19:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 दिसंबर विस्ट्रॉन के आईफोन विनिर्माण संयंत्र में हालिया हिंसा की जांच जारी और इस बारे में रिपोर्ट एक-दो दिन में आ सकती है। कर्नाटक के श्रम मंत्री शिवराम हेब्बर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि केंद्र भी इस मुद्दे को सुलझाने में लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कारखाना जल्द फिर शुरू होगा।

हेब्बर ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के सरंक्षण के लिए मौजूद है, लेकिन इस तरह की घटनाओं का राज्य में निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

एप्पल के लिए अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली ताइवान की विनिर्माता विस्ट्रॉन कॉर्प ने 12 दिसंबर को ताइवान स्टॉक एक्सचेंज को कोलार जिले के नरसापुरा के अपने आईफोन विनिर्माण संयंत्र में हिंसा की जानकारी दी थी। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि इस घटना से उसके विनिर्माण उपकरणों और भंडारगृह को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

कंपनी ने हिंसा की इस घटना में 10 से 20 करोड़ नए ताइवानी डॉलर या करीब 52 करोड़ रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान लगाया है। इससे पहले की खबरों में कहा गया था कि कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें 437 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

हेब्बर ने कहा, ‘‘कोई कर्मचारी यूनियन नहीं है...श्रमिकों ने भी अपरिवक्वता दिखाई। कंपनी को भी ठेकेदारों पर ध्यान देना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकारी स्तर पर बैठक हुई है। इस मामले को दिल्ली से केंद्रीय कैबिनेट सचिव देख रहे हैं। केंद्र की भी इस मामले पर नजर है।

मंत्री ने बताया कि कंपनी ने कहा है कि वह 15 दिन में कारखाना शुरू करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि कारखाना जल्द से जल्द शुरू होगा।’’

मंत्री ने बताया कि विस्ट्रॉन की पांच-छह कंपनियों के साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था है जिसके तहत कुल 8,490 ठेका श्रमिक हैं। इसके अलावा स्थायी कर्मचारियों की संख्या 1,343 है। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत इस बात को लेकर उन्हें सही तरीके से वेतन नहीं दिया जाता। महिलाओं को नियुक्त किया जता है लेकिन उनके लिए उचित व्यवस्था नहीं है। उनसे आठ के बजाय 12 घंटे काम लिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?