लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने को चला आखिरी पैंतरा, ब्रिटेन में शरण की मांग का अनुमान

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:33 IST

Open in App

लंदन, 23 जनवरी वित्तीय हेर-फेर के मामलों में भारत में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने के लिये आखिरी पैंतरा चल दिया है। माल्या के वकील ने शुक्रवार को ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान इसके संकेत दिये। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के पास शरण मांगने का आवेदन किया है।

भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध के खिलाफ माल्या (65) की याचिका को ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल खारिज कर दिया था। वह तब तक ब्रिटेन में रह सकता है, जब तक कि ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल उसे भारत भेजे जाने और भारत में धोखाधड़ी तथा मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की सुनवाई का सामना करने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं कर दें।

माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने दिवालाशोधन एवं कंपनी न्यायालय के उप न्यायाधीश नाइजल बार्नेट के द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हो रही सुनवाई में अलग से पूछे जाने पर कहा, ‘‘प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को बरकरार रखा गया है, लेकिन वह (माल्या) अब भी यहां है, क्योंकि आप जानते हैं कि उसके पास गृहमंत्री के समक्ष आवेदन करने का एक रास्ता बचा हुआ है।’’

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अभी तक सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध से पहले एक गोपनीय न्यायिक प्रक्रिया चल रही है।

इससे इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि माल्या ने शरण मांगने का आवेदन किया है।

हालांकि इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि शरण मांगने के आवेदन पर निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि उसने (माल्या ने) यह आवेदन कब किया। यदि उसने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह आवेदन किया होगा, तब इस पर उसे राहत मिलने की गुंजाइश नाममात्र की है।

ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में माल्या के द्वारा पैसे की निकासी की इजाजत मांगने की याचिका पर सुनवाई हो रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?