लाइव न्यूज़ :

वेदांत फैशन्स ने सेबी के समक्ष आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 सितंबर शादी-ब्याह और उत्सव के लिये ‘मान्यवर’ ब्रांड से परिधान बनाने वाली कंपनी वेदांत फेशन्स लि. ने आईपीओ के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज जमा किए हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपु) के मसौदे के अनुसार कंपनी ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3,63,64,838 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की है।

बिक्री के लिए प्रस्ताव में राइन होल्डिंग लि. के 1.74 करोड़ शेयर, केदारा कैपिटल अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड-केदारा कैपिटल एआईएफ-आई के 7.23 लाख शेयर तक तथा रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट द्वारा 1.81 करोड़ तक के शेयर शामिल।

कंपनी के प्रवर्तक रवि मोदी, शिल्पी मोदी और रवि मोदी फैमिली ट्रस्ट हैं। आईपीओ पूरी तरह से कंपनी के पुराने शेयरधारकों का बिक्री प्रस्ताव है, इसलिए कंपनी को सार्वजनिक निर्गम से कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

वेदांत फेशन्स का सबसे चर्चित पारंपरिक परिधान शादी और उत्सव ब्रांड ‘मान्यवर’ है। इसकी मौजूदगी पूरे देश में है। कंपनी के इसके अलावा त्वमेव, मंथन, मोहे और मेबाज़ जैसे ब्रांड भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव