लाइव न्यूज़ :

विभिन्न नियामकीय एजेंसियों को एकल खिड़की व्यवस्था के साथ एकीकरण की जरूरत: औषधि सचिव

By भाषा | Updated: March 25, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च चिकित्सा उपकरण उद्योग के लिये घरेलू उत्पादन को लेकर प्रोत्साहन के साथ विभिन्न नियामकीय एजेंसियों को एकल खिड़की व्यवस्था के साथ एकीकरण की जरूरत है। औषधि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन आने वाला औषधि विभाग की सचिव एस अपर्णा के हवाले से अधिकारिक बयान में कहा गया है कि चिकित्सा उपकरण उद्योग संचयी आधार पर सालाना 15 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रहा है। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़े अन्य क्षेत्रों के मुकाबले उच्च वृद्धि की काफी संभावना है।

चिकित्सा उपकरण प्रदर्शनी 2021 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें कई सारे उत्पाद आते हैं। इसमें डायग्नोस्टिक किट से लेकर अन्य उपकरण शामिल हैं।

सचिव ने कहा कि अत: इसके लिये एक अलग रुख की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरणों के लिये प्रोत्साहन के अलावा विभिन्न नियामकीय एजेंसियों को एकल खिड़की प्रणाली के साथ एकीकरण की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...