लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत ट्रेनः शयनयान रखरखाव की पहली सुविधा जोधपुर में 2026 के मध्य तक तैयार, जानिए पैंसेजर को क्या-क्या सुविधाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2025 13:51 IST

Vande Bharat Train: चार और सुविधाएं बिजवासन रेलवे स्टेशन (दिल्ली), थानिसांद्रा रेलवे स्टेशन (बेंगलुरु), आनंद विहार (दिल्ली) और वाडी बंदर (मुंबई) में स्थापित की जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशिक्षण और मूल्यांकन के लिए नवीनतम सिमुलेटर भी शामिल होंगे।600 मीटर की ट्रैक सुविधा शामिल है, जून 2026 तक तैयार हो जाएगा।काइनेट रेलवे सॉल्यूशन के साथ तकनीकी साझेदार के रूप में किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

पणजीः देश में वंदे भारत ट्रेन संबंधी शयनयान के रखरखाव की पहली सुविधा राजस्थान के जोधपुर में 2026 के मध्य तक तैयार हो जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता मेजर अमित स्वामी ने बताया कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधा का निर्माण 360 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। रखरखाव और कार्यशाला डिपो का पहला चरण, जिसमें वंदे भारत ट्रेनों के 24 शयनयान के रखरखाव के लिए 600 मीटर की ट्रैक सुविधा शामिल है, जून 2026 तक तैयार हो जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दूसरा चरण, जिसमें एक कार्यशाला और सिम्युलेटर सुविधा सहित 178 मीटर का ट्रैक होगा, जून 2027 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा में एक समर्पित व्हील रैक प्रणाली और एक विशेष परीक्षण प्रयोगशाला भी होगी, जिसमें उच्च तकनीक वाले उपकरणों के प्रशिक्षण और मूल्यांकन के लिए नवीनतम सिमुलेटर भी शामिल होंगे।

जो भारतीय रेलवे के सटीकता, संरक्षा और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पहले चरण की लागत 167 करोड़ रुपये और दूसरे चरण की लागत 195 करोड़ रुपये होगी। इस परियोजना का क्रियान्वयन उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे विकास निगम लिमिटेड और रूस व भारत के संयुक्त उद्यम काइनेट रेलवे सॉल्यूशन के साथ तकनीकी साझेदार के रूप में किया जा रहा है।

स्वामी ने कहा कि यह सुविधा केवल वंदे भारत के शयन यान के रखरखाव के लिये ही होगी, जिन्हें शीघ्र ही शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में वंदे भारत कोचों के लिए त्रि-स्तरीय निरीक्षण सुविधा शामिल है। ऐसी चार और सुविधाएं बिजवासन रेलवे स्टेशन (दिल्ली), थानिसांद्रा रेलवे स्टेशन (बेंगलुरु), आनंद विहार (दिल्ली) और वाडी बंदर (मुंबई) में स्थापित की जा रही हैं।

टॅग्स :Vande Bharat Expressराजस्थानRajasthanRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन