लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप से रार और भारत में प्यार?, एलन मस्क की स्टारलिंक को उपग्रह संचार सेवाओं के लिए लाइसेंस मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2025 22:20 IST

स्टारलिंक दूरसंचार विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने वाली तीसरी कंपनी है।

Open in App
ठळक मुद्देआवेदन करने के 15-20 दिनों में परीक्षण स्पेक्ट्रम प्रदान किया जाएगा।सूत्रों ने बताया कि स्टारलिंक को लाइसेंस प्राप्त हुआ है।

नई दिल्लीः उद्योगपति एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में उपग्रह संचार (सैटकॉम) सेवाओं के लिए लाइसेंस मिल गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उसे देश में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के और करीब ले जाएगी। यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस के बाद स्टारलिंक देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए दूरसंचार विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने वाली तीसरी कंपनी है। चौथी आवेदक, अमेज़न की कुइपर अभी भी अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रह है।

सूत्रों ने बताया कि स्टारलिंक को लाइसेंस प्राप्त हुआ है। कंपनी को आवेदन करने के 15-20 दिनों में परीक्षण स्पेक्ट्रम प्रदान किया जाएगा। स्टारलिंक को अब सेवाएं शुरू करने से पहले वैध अवरोधन के लिए पहुंच प्रदान करने जैसे सुरक्षा मानदंडों का पालन करना होगा। यह लाइसेंस मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सार्वजनिक रूप से हुए बड़े विवाद के कुछ घंटों बाद आया।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब मस्क ने ट्रंप के व्यापक कर-कटौती और व्यय विधेयक की निंदा की। मस्क ने एक सप्ताह पहले सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख के रूप में अपना पद छोड़ दिया था।

दूरसंचार विभाग द्वारा स्टारलिंक को आशय पत्र (एलओआई) जारी किए जाने के लगभग एक महीने बाद डीओटी से लाइसेंस मिला। हालांकि, जिन कंपनियों को लाइसेंस मिला है, उन्हें वाणिज्यिक सैटकॉम स्पेक्ट्रम के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि दूरसंचार नियामक ट्राई ने हाल ही में मूल्य निर्धारण और नियम व शर्तों पर अपनी सिफारिशें सरकार को विचार के लिए भेजी हैं। रेडियो तरंग आवृत्तियों के आवंटन के बाद कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू कर सकेंगी। भारतीय अंतरिक्ष नियामक ‘इन-स्पेस’ से स्टारलिंक की अंतिम मंजूरी की स्थिति का तुरंत पता नहीं चल सका।

टॅग्स :एलन मस्कUSAडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?