लाइव न्यूज़ :

चीनी सोलर पैनल खरीदने पर अंकुश लगाने के लिए अमेरिकी सांसदों ने विधेयक पेश किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 मार्च अमेरिका में रिपब्लिक पार्टी के सांसदों के एक समूह ने चीन द्वारा शिनजियांग प्रांत में कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी कराए जाने के मद्देनजर संघीय धन के इस्तेमाल से चीन में स्थित कंपनियों से सौर पैनल खरीदने पर रोक लगाने की मांग की है और इस संबंध में एक विधेयक पेश किया है।

इस विधेयक के लिए प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक द्वारा मानक और दिशानिर्देश तैयार करने की जरूरत है, ताकि चीनी सोलर पैनल खरीदने के लिए संघीय धन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया जा सके।

इसमें संघीय विभागों और एजेंसियों द्वारा खरीदे गए सौर पैनलों की मात्रा के बारे में एक रिपोर्ट भी संसद में प्रस्तुत करने का प्रावधान है।

सांसद मार्को रूबियो ने कहा कि बीजिंग ने साफ कर दिया है कि चीन में व्यापार करने के लिए अमेरिकी मूल्यों को पीछे छोड़ना होगा।

दूसरी ओर चीन ने दुरुपयोग के आरोपों का बार-बार खंडन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?