लाइव न्यूज़ :

अपग्रैड ने ‘द गेट अकेडमी’ का किया अधिग्रहण, परीक्षा तैयारी कारोबार पर करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर ऑनलाइन उच्च शिक्षा प्रदान करने वाली कंपनी अपग्रैड ने ‘द गेट अकेडमी’ के अधिग्रहण की मंगलवार को घोषणा की। हालांकि कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से उसे देश में 40,000 करोड़ रुपये के परीक्षा तैयारी कराने वाले बाजार में मौजूदगी स्थापित करने में मदद मिलेगी।

अपग्रैड ने एक बयान में कहा कि उसकी योजना परीक्षा की तैयारी कराने वाले कारोबार में 100 करोड़ रुपये निवेश की भी है। वह विभिन्न भाषाओं में 20,000 घंटे की पाठन सामग्री तैयार करेगी। ताकि सालाना कम से कम 10 लाख परीक्षा देने वाले छात्रों को यह सामग्री उपलब्ध करा सके।

बेंगलुरू की ‘द गेट अकेडमी’ देशभर में 57 कोचिंग सेंटर का परिचालन करती है। कंपनी ने 7.6 करोड़ घंटे की अवधि की वीडियो पठन सामग्री तैयार की है। गेट की परीक्षा के लिए बैठने वाले करीब दो लाख छात्र इसका उपयोग करते हैं। साथ ही अन्य सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों की परीक्षा के लिए भी छात्र कंपनी के वीडियो का इस्तेमाल करते हैं।

अपग्रैड के सह-संस्थापक और मयंक कुमार ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ‘द गेट अकेडमी’ अपग्रैड को नयी श्रेणी में प्रवेश करने के लिए वृद्धि का मौका देगी। साथ ही कस्बाई और ग्रामीण बाजारों में पैठ बढ़ाने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय