लाइव न्यूज़ :

लखनऊ से मुंबई का इंडिगो फ्लाइट टिकट 22000 रुपए, दिल्ली, कोलकाता, गोवा और पुणे टिकट महंगे

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 9, 2025 19:31 IST

100 रुपए के विजिटर पास के जरिए यात्रियों के जो परिवारीजन या करीबी टर्मिनल में एक स्थान तक भीतर जा सकते थे, उन्हे अब यह एंट्री टिकट नहीं मिलेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ से पुणे के बीच इंडिगो की फ्लाइट 6ई 118 का किराया 16,490 रुपए.लखनऊ से मुम्बई एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 12492 का किराया 18,197 रुपए.लखनऊ से बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2643 का किराया 18999 रुपए.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बने भव्य चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शनिवार को अचानक ही मुंबई, दिल्ली, पुणे की वापसी मुश्किल हो गई. रविवार और सोमवार को इन एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, पुणे की वापसी का एयर टिकट महंगा हो गया. मुंबई के लिए सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट का टिकट 22 हजार रुपए तक पहुंचा, फिर सीट फुल हो गई. जबकि दिल्ली का टिकट 15 हजार रुपए तक गया. यहीं नहीं इस एयरपोर्ट पर अब विजिटर पास पर भी 20 अगस्त तक के लिए ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के निर्देश पर रोक लगा दी है. ऐसे में 100 रुपए के विजिटर पास के जरिए यात्रियों के जो परिवारीजन या करीबी टर्मिनल में एक स्थान तक भीतर जा सकते थे, उन्हे अब यह एंट्री टिकट नहीं मिलेंगे.

लखनऊ ने प्रमुख शहरों के लिए रविवार को विमान किराया

- लखनऊ से पुणे के बीच इंडिगो की फ्लाइट 6ई 118 का किराया 16,490 रुपए - लखनऊ से मुम्बई के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 12492 का किराया 18,197 रुपए - लखनऊ से बेंगलुरु के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2643 का किराया 18999 रुपए

लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गोवा, पुणे के अचानक ही टिकट महंगे को लेकर ट्रैवल एजेंसियों के लोगों का कहना है कि बड़े शहरों के लिए रविवार से लेकर सोमवार तक ज्यादातर फ्लाइटों की सीटें बुक हो चुकी हैं. इसकी वजह है, बड़ी संख्या में मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद में रह कर लखनऊ के लोग नौकरी या पढ़ाई युवाओं का वापस लौटना है.

यह लोग त्योहारों पर एक दो दिन के लिए घर आते हैं, फिर वापस जाते हैं. ऐसे में जब इन्हे ट्रेनों में टिकट नहीं मिलता तो फ्लाइट का रुख करते हैं. इसी कारण एयर टिकट के दाम रक्षाबंधन के ठीक बाद इतने ज्यादा हो गए हैं. अब जिन लोगों का वापस लौटना बेहद जरूरी है, उन्हे महंगा टिकट खरीदना पड़ा रहा है.

एयरपोर्ट में विजिटर पास पर लगी रोक को लेकर बताया गया है कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटीज के निर्देश पर यह रोक लगा दी गई है. 15 अगस्त को लेकर बढ़ाई गई चौकसी के तहत ही अब एयरपोर्ट टर्मिनल, पार्किंग, पेरिमीटर जोन और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त और निगरानी की सलाह दी गई है. एयरपोर्ट के सभी सीसीटीवी सिस्टम्स को नान-स्टाप एक्टिव मोड में रखे जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की तुरंत जांच करने को कहा गया है. 

शुक्रवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 की छत जगह-जगह से लगी टपकने

उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ में बने भव्य चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम गज़ब नजारा देखने को मिला. जी हां इस नए बने टर्मिनल-3 की छत जगह-जगह से टपकने लगी. बीते साल ही एयरपोर्ट के इस टर्मिनल उद्घाटन हुआ था और नए टर्मिनल में बनाने में करीब 2400 करोड़ रुपए की लागत आई थी.

लेकिन गत शुक्रवार को इस नए टर्मिनल की छत बारिश में जगह-जगह से टपकने लगी तो पानी से फर्श को बचाने के लिए नीचे टब रखे गए. इस नजारे को एयरपोर्ट पर मौजूद हजारों यात्रियों ने ना सिर्फ देखा बल्कि उसकी फोटो अपने मोबाइल से खींच कर सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट किया. जिसके चलते एयरपोर्ट प्रशासन की किरकिरी हुई.

इस एयरपोर्ट का स्वामित्व और संचालन लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एलआईएएल ) द्वारा किया जा रहा है, जो अडानी समूह के नेतृत्व वाला एक सार्वजनिक-निजी संघ है. खैर यह बात तो हुई एयरपोर्ट को बारिश से बचाने के लिए किए गए इंतजामों की खामी की. बात खाली छत से पानी टपकने की खामी की नहीं थी, यात्रियों को एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट से अपना सामान पाने में भी काफी समय लगा क्यों कन्वेयर बेल्ट की तकनीकी खराबी के चलते रुक गई थी.

परिणाम स्वरूप दो फ्लाइटें से उतरे यात्रियों को को अपना लगेज पाने के लिए लंबा इतजार करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अपने परिवारीजन को लेकर आए लोगों को कई गुना अधिक पार्किंग शुल्क देना पड़ा. तमाम यात्रियों ने इसका ब्यौरा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके चलते लोगों ने एयरपोर्ट प्रशासन को खूब ट्रोल किया. 

टॅग्स :एयर इंडियाइंडिगोलखनऊPuneउत्तर प्रदेशदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?