लाइव न्यूज़ :

कोटक महिन्द्रा बैंक में उदय कोटक ने 6944 करोड़ रुपये में बेची 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी 

By भाषा | Updated: June 3, 2020 05:28 IST

रिजर्व बैंक और कोटक के बीच इस साल की शुरुआत में एक समझौता हुआ। इसके तहत प्रवर्तक की हिस्सेदारी कोटक बैंक में अगस्त तक 26 प्रतिशत पर लाई जानी है। बाजार सूत्रों के अनुसार कोटक बैंक के शेयरों को 1,215 से लेकर 1,240 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे के शीर्ष मूल्य पर बेचा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअरबपति बैंकर उदय कोटक ने मंगलवार को कोटक महिन्द्रा बैंक में प्रवर्तक समूह की 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी 6,944 करोड़ रुपये में बेच दी। शेयरों की यह बिक्री खुले बाजार सौदों में की गई।

मुंबईः अरबपति बैंकर उदय कोटक ने मंगलवार को कोटक महिन्द्रा बैंक में प्रवर्तक समूह की 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी 6,944 करोड़ रुपये में बेच दी। शेयरों की यह बिक्री खुले बाजार सौदों में की गई। इस बिक्री के बाद निजी क्षेत्र के कोटक महिन्द्रा बैंक में उदय कोटक प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी घटकर 26.10 प्रतिशत रह गई। यह रिजर्व बैंक के तय मानकों के अनुरूप होगी। 

रिजर्व बैंक ने उदय कोटक को बैंक में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 26 प्रतिशत पर लाने का आदेश दिया था। कोटक महिन्द्रा बैंक ने इससे पहले सप्ताहांत पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयरों के नियोजन के जरिये 7,400 करोड़ रुपये जुटाये हैं। इस आवंटन के बाद बैंक में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से कुछ अधिक घटकर 29.8 प्रतिशत रह गई थी। 

रिजर्व बैंक और कोटक के बीच इस साल की शुरुआत में एक समझौता हुआ। इसके तहत प्रवर्तक की हिस्सेदारी कोटक बैंक में अगस्त तक 26 प्रतिशत पर लाई जानी है। बाजार सूत्रों के अनुसार कोटक बैंक के शेयरों को 1,215 से लेकर 1,240 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे के शीर्ष मूल्य पर बेचा गया। नियम के मुताबिक शेयर बिक्री पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले एक प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिये। इस लिहाज से भाव 1,236 रुपये प्रति शेयर बन रहा था, लेकिन बैंक ने यह बिक्री 1,240 रुपये प्रति शेयर पर की। 

कोटक महिन्द्रा बैंक के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों में ‘दि रिजंट्स आफ दि यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया, ओपनहेइमर उेवलपिंग मार्किट फंड, जे पी मोर्गन सिक्युरिटीज, एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फंड्स, फीडेलिटी फंड्स - एमर्जिंग मार्किट फंड, सोसायटी जनरेले केनोडा और मोर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर आदि शामिल हैं। इनके साथ ही एसबीआई म्यूचुअल फंड, आदित्य बिडला सन लाइफ म्यूचुल फंड, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और निपॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने भी इन शेयरों की खरीदारी की। 

बंबई शेयर बाजार में कोटक महिन्द्रा बैंक का शेयर मूल्य मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर 7.52 प्रतिशत बढ़कर 1,343.20 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान दिन में एक समय यह 8.26 प्रतिशत उछलकर 1,352.55 रुपये तक पहुंच गया था। अरबपति कारोबारी उदय कोटक और रिजर्व बैंक के बीच हिस्सेदारी कम करने का मुद्दा काफी लंबे समय से चल रहा था। 

कोटक महिन्द्रा बैंक में उदय कोटक की तय मानकों से अधिक हिस्सेदारी को लेकर रिजर्व बैंक ने आदेश दिया था जिसके अनुपालन में काफी खींचतान हुई। बहरहाल, उदय कोटक को अब अगस्त मध्य तक रिजर्व बैंक नियमों का अनुपालन करने के लिये शेष 0.10 प्रतिशत और हिस्सेदारी बेचनी है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित