लाइव न्यूज़ :

उडान ने प्रतिस्पर्धा आयोग के समक्ष पारले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:17 IST

Open in App

छोटे और मध्यम कारोबारियों पर केन्द्रित बी2बी व्यापार मंच ‘उडान’ ने पारले प्राडक्ट्स के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में एक शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि कंपनी अपनी मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठा रही है। वह उडान को अपने पारले-जी बिस्कुट जैसे उत्पादों की सीधी आपूर्ति करने से इनकार करती है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये कहा कि शिकायत में उडान ने कहा है कि पारले बिस्कुट जैसे त्वरित खपत वाले उत्पादों की आपूर्ति से इनकार कर अपनी ग्लूकोज बिस्कुट के क्षेत्र में व्याप्त मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठा रहा है। वह बिना कोई उचित तर्क के ही मंच को पारले-जी बिस्कुट की आपूर्ति से इनकार करती है। सूत्रों के अनुसार उडान को इसके कारण खुले बाजार से बिस्कुट खरीदने पड़ते हैं जिससे कंपनी से सीधे उत्पाद खरीदने वाले विक्रेताओं के मुकाबले उसकी प्रतिस्पर्धा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मामले में उडान के प्रवक्ता से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। पारले प्राडक्ट्स के वरिष्ठ कैटगरी प्रमुख मयंक शाह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी को इस संबंध में प्रतिस्पर्धा आयोग से अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोई नोटिस नहीं मिला है .. इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपार्ले-जी के रैपर 'डार्क' सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

भारतगोवा और बेंगलुरु के लिए लखनऊ से शुरू हुई एयर एशिया की नई सेवा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

कारोबारलगातार 10वें साल पारले के नाम हुई ये खास कामयाबी, अमूल और ब्रिटानिया को पछाड़ा

कारोबारमहंगाई की मार, पारले जी, हाइड एंड सीक और क्रैकजैक बिस्कुट महंगे, कीमतों में पांच से 10 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी