लाइव न्यूज़ :

उड़ान ने सह-संस्थापक वैभव गुप्ता को सीईओ नियुक्त किया, 18-24 महीने में आईपीओ की योजना

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर थोक कारोबार से जुड़े ई-कॉमर्स मंच उड़ान ने शुक्रवार को कहा कि उसके सह-संस्थापक वैभव गुप्ता कंपनी के सीईओ बनेंगे और साथ ही कंपनी अगले 18-24 महीने में प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके अन्य दो सह-संस्थापक- आमोद मालवीय और सुजीत कुमार, बोर्ड के सदस्यों के रूप में गुप्ता के साथ मिलकर काम करेंगे।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने संगठन को सीईओ के नेतृत्व वाले ढांचे में बदल दिया है। यह बदलाव शुक्रवार से प्रभावी हैं।

बयान में कहा गया कि उड़ान की योजना अगले 18-24 महीने में सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध इकाई बनने की है।

उड़ान के सह-संस्थापक और सीईओ वैभव गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने पिछले पांच वर्षों में एक लंबा सफर तय किया है, जिसका अब दूसरी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में अनुकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी विकास यात्रा के अगले चरण की शुरुआत के लिए सही नींव रखना महत्वपूर्ण है। इस मकसद के साथ ही यह संरचना बनाई गई है, जो संगठन के विकास में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?