लाइव न्यूज़ :

ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने कहा, किसानों के भारत बंद को समर्थन सफल, 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर माल ढुलाई करने वालों (ट्रांसपोर्टर) के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने मंगलवार कहा कि किसानों के भारत बंद को उनका समर्थन सफल रहा। संगठन ने कहा कि कामकाज ठप होने से माल ढुलाई उद्योग को 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

एआईएमटीसी 95 लाख ट्रक परिचालकों तथा अन्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। एआईएमटीसी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए परिचालन स्थगित करने की घोषणा की थी।

संगठन के अध्यक्ष कुलतर्न सिंह अटवाल ने कहा, ‘‘परिवहन उद्योग का किसानों को समर्थन काफी सफल रहा है... एआईएमटीसी के आह्वान से करीब 90 लाख ट्रक, टेम्पो, ट्रेलरों का परिचालन ठप रहा। इससे परिवहन उद्योग को करीब 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।’’

एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा कि वह किसानों को समर्थन देना जारी रखेगा।

एआईएमटीसी के महासचिव नवीन गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ट्रांसपोर्टर समुदाय द्वारा भारत बंद को समर्थन सफल, शांतिपूर्ण और स्वैच्छिक रहा।’’

एआईएमटीसी ने सोमवार को बयान में किसानों के भारत बंद को समर्थन देने और पूरे देश में परिचालन बंद करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...