लाइव न्यूज़ :

बड़े आकार के विमान के क्रू सदस्यों को छोटे विमान का प्रशिक्षण उनकी पदावनति : एयर इंडिया एसोसिएशन

By भाषा | Updated: August 10, 2021 14:31 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त एयर इंडिया के केबिन क्रू (चालक दल) से संबंधित एक एसोसिएशन ने बड़े आकार के विमानों के क्रू सदस्यों को छोटे आकार के विमान के लिए प्रशिक्षण दिलाने के कदम पर चिंता जताई है।

एयर इंडिया केबिन क्रू एसोसिएशन ने एयरलाइन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा है कि यह एक तरह के केबिन क्रू के सदस्यों की पदावनति है और सेवा शर्तों का उल्लंघन है।

पत्र में कहा गया है कि इस कदम से सदस्यों के बीच असंतोष पैदा हो रहा है। एसोसिएशन ने प्रबंधन से बड़े आकार के विमान के केबिन क्रू सदस्यों के लिए यथास्थिति को कायम रखने का अनुरोध किया है।

वर्ष 2007 में पूर्ववर्ती एयर इंडिया तथा इंडियन एयरलाइंस के विलय से मौजूदा एयर इंडिया लि. अस्तित्व में आई थी। पूर्ववर्ती एयर इंडिया बड़े आकार के बोइंग विमानों का परिचालन करती थी, जबकि इंडियन एयरलाइंस छोटे आकार के एयरबस विमानों का परिचालन करती थी। अब एयर इंडिया बड़े और छोटे दोनों आकार दोनों प्रकार के विमानों का परिचालन करती है। यहां उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के विनिवेश की तैयारी चल रही है।

एयर इंडिया के बड़े आकार के विमानों के बेड़े में बोइंग 777 तथा बोइंग 787 (ड्रीमलाइनर) शामिल हैं।

पत्र में कहा गया है कि इस तरह का कदम वरिष्ठ क्रू सदस्यों की पदावनति है। इससे 777 के वरिष्ठ स्थानीय क्रू सदस्यों को एयरबस के कनिष्ठ अनुबंध वाले कर्मचारियों के तहत काम करना पड़ रहा है और उन्हें रिपोर्ट करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?