लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने केबल टीवी क्षेत्र में बाजार संरचना, प्रतिस्पर्धा पर परामर्श पत्र जारी किया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को केबल टेलीविजन सेवाओं में बाजार संरचना और प्रतिस्पर्धा से संबंधित मुद्दों पर एक परामर्श पत्र जारी किया और हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित कीं।

ट्राई ने एक बयान में कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक संदर्भ के बाद यह कदम उठाया गया है।

ट्राई ने कहा कि मंत्रालय ने केबल टीवी सेवाओं में एकाधिकार और बाजार में एकाधिकार से संबंधित मुद्दों पर 12 दिसंबर, 2012 को उससे सिफारिशें मांगी थीं।

एक उचित विचार-विमर्श प्रक्रिया के बाद, प्राधिकरण ने 26 नवंबर, 2013 को उस पर सिफारिशें जारी की थीं।

प्राधिकरण ने कहा, "ट्राई को मंत्रालय से पुराने संदर्भ जैसा ही 19 फरवरी, 2021 की तारीख वाला एक संदर्भ मिला है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि सिफारिशें दिए जाने के बाद से काफी समय बीत चुका है और मीडिया एवं मनोरंजन (एम एंड ई) परिदृश्य में काफी बदलाव आया है, खासकर इस क्षेत्र में नयी डिजिटल प्रौद्योगिकियों के आने के साथ चीजें बदल गयी हैं।"

नियामक ने कहा, "और, इसलिए मंत्रालय ने महसूस किया कि कुछ मुद्दों पर प्राधिकरण द्वारा और विचार करने की जरूरत है तथा वह मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में क्रमिक घटनाक्रमों/विस्तार को देखते हुए विषय पर नयी सिफारिशें दे सकता है।"

ट्राई ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए केबल टीवी सेवाओं में बाजार संरचना, प्रतिस्पर्धा से संबंधित मुद्दों पर परामर्श पत्र जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?