लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने सीएपी मंच के जरिए अलर्ट के लिए शुल्क संबंधी विषय पर परामर्श पत्र जारी किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को आपदा और गैर-आपदा स्थिति के दौरान ‘कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल’ (सीएपी) मंच के माध्यम से प्रसारित एसएमएस और सेल प्रसारण अलर्ट के लिए शुल्क संबंधी विषयों पर चर्चा करने को लेकर परामर्श पत्र जारी किया।

सीएपी आपात स्थिति में सतर्कता से जुड़ी सूचना आदान-प्रदान करने का एक डिजिटल प्रारूप है।

दूरसंचार विभाग केवल एक निश्चित अवधि के लिए एसएमएस और सेल प्रसारण की मंजूरी देता है और उन घटनाओं के लिए मंजूरी देता है जहां विशिष्ट नोडल अधिकारियों से मुफ्त संदेशों के लिए एक विशिष्ट अनुरोध आता है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक बयान में कहा, "हालांकि, ऐसे अवसर होते हैं जब सरकार संभावित आपदा के बारे में जनता को अलर्ट (चेतावनी संदेश) भेजना चाहती है या ऐसे अवसर जहां जनता को राहत/टीका/चिकित्सा शिविर आयोजित करने या कानून और व्यवस्था संबंधित विशिष्ट स्थितियों के बारे में सूचित करना होता है।"

ट्राई ने कहा कि नवीनतम परामर्श पत्र का उद्देश्य आपदाओं और गैर-आपदाओं के दौरान सीएपी प्लेटफॉर्म के माध्यम से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रसारित एसएमएस/सेल प्रसारण के लिए शुल्क पर हितधारकों के विचार जानना है। इसका उद्देश्य उन तकनीकी पहलुओं को समझना भी है जिनका सेवा की लागत पर प्रभाव पड़ सकता है।

बयान में कहा गया, "दूरसंचार विभाग ने ट्राई से अनुरोध किया है कि वह आपदा/गैर-आपदा के दौरान सीएपी प्लेटफॉर्म के माध्यम से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रसारित किए जाने वाले एसएमएस और सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट/संदेशों के लिए शुल्क उपलब्ध कराए।"

नियामक ने एक दिसंबर तक लिखित टिप्पणियां और 15 दिसंबर 2021 तक जवाबी टिप्पणियां देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें