लाइव न्यूज़ :

व्यापारियों के संगठन ने दिल्ली सरकार से शहर में तत्काल बाजारों को खोलने की मांग की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून घरेलू व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शहर में कोविड-19 संक्रमण की घटती दर का संज्ञान लेने एवं बाजारों को दोबारा खोलने के लिए "तत्काल आदेश" जारी करने की अपील की।

कैट के मुताबिक शहर के 15 लाख व्यवसायियों पर एक महीने से ज्यादा समय से लगे लॉकडाउन की वजह से काफी बुरा असर पड़ा है और उनकी माली हालत खराब हो गयी है।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल द्वारा लिखे पत्र में कहा गया, "सरकार और दिल्ली के लोगों के संयुक्त प्रयासों से शहर में कोविड की स्थिति पर काफी असर पड़ा है और मंगलवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में दैनिक स्तर पर 500 मामलों के साथ संक्रमण की दर घटकर एक प्रतिशत के आसपास हो गयी है जो एक महीने पहले करीब 35 प्रतिशत थी। यह बड़ी राहत की बात है।

पत्र में कहा गया, "इन सबको देखते हुए हम आपसे दिल्ली में लॉकडाउन हटाने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करते हैं जो इस समय जरूरी है ताकि अब व्यावसायिक गतिविधियां बिना किसी देरी के चालू हो सकें।"

कैट ने पत्र में कई उपाय भी सुझाए जिनमें थोक एवं खुदरा बाजारों के लिए काम का अलग-अलग समय, सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए विशेष फुटकर विक्रेता जोन और कर्मचारियों एवं कार्यबल के लिए संबंधित व्यापार संगठनों के सहयोग से टीकाकरण शिविरों का आयोजन शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल