लाइव न्यूज़ :

Tomato Prices: नेपाल से 10 टन टमाटर की आयात, सहकारी संस्था एनसीसीएफ ने कहा-70 रुपये किलो के भाव पर बेचेगी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 9,38,862 किलो टमाटर बेचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 19:22 IST

Tomato Prices: राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) 11 जुलाई से घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 9,38,862 किलो टमाटर बेचे हैं।आयातित टमाटर उत्तर प्रदेश में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचे जाएंगे।शुक्रवार को टमाटर का भाव 242 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

Tomato Prices: सहकारी संस्था एनसीसीएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल से आयातित लगभग 10 टन टमाटर रास्ते में हैं और सप्ताहांत के दौरान उत्तर प्रदेश में इनकी बिक्री 70 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर की जाएगी।

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) 11 जुलाई से घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रही है। अब तक एनसीसीएफ ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 9,38,862 किलो टमाटर बेचे हैं।

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ चंद्रा ने बताया, ‘‘यह आयात व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है। लगभग 10 टन टमाटर पारगमन के रास्ते में हैं। एनसीसीएफ इस सप्ताहांत के दौरान उत्तर प्रदेश में आयातित टमाटर रियायती दर पर बेचेगी।’’ आयातित टमाटर उत्तर प्रदेश में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उपलब्धता और कीमत में उतार-चढ़ाव के आधार पर आयात को नियंत्रित किया जाएगा। यह पहली बार है कि भारत उच्च खुदरा कीमतों के कारण टमाटर का आयात कर रहा है। भारी बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के बीच शुक्रवार को टमाटर का भाव 242 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

एनसीसीएफ लगभग एक महीने से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रियायती दरों पर टमाटर बेच रही है। शुरुआत में इसने 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचा और अब इन तीन राज्यों में यह टमाटर की बिक्री 70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कर रही है।

एनसीसीएफ ने कहा कि वह 12 और 13 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की एक मेगा बिक्री का आयोजन करेगी। एनसीसीएफ वैन दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में 15 चयनित स्थानों पर चलेंगी।

एनसीसीएफ ने दिल्ली/एनसीआर में शून्य डिलिवरी शुल्क के साथ 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की ऑनलाइन बिक्री के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस सप्ताहांत में ऑनलाइन बिक्री भी दोगुनी हो जाएगी। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों से टमाटर खरीदा जा रहा है।

टॅग्स :नेपालउत्तर प्रदेशNCRदिल्लीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम