लाइव न्यूज़ :

तोमर ने जम्मू-कश्मीर के पम्पोर में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय केसर मसाला व्यापार पार्क का दौरा किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:09 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 सितंबर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को पम्पोर में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय केसर मसाला व्यापार पार्क का दौरा किया और प्रसंस्करण इकाई के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

तोमर के साथ कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी थीं।

प्रवक्ता ने बताया कि ‘स्टिग्मा’ पृथक्करण केंद्र के अलावा प्रतिनिधिमंडल ने पार्क में ड्राइंग, ग्रेडिंग, पैकिंग और ई-नीलामी केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को हर संभव मदद और सहयोग देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि मसाला पार्क के अस्तित्व में आने से केसर उत्पादकों की आय दोगुनी हो गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों को हर तरह की सुविधाएं और सहायता मुहैया कराएगा जिससे हमारे किसानों का जीवन खुशहाल होगा।

प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने उन किसानों से भी बात की, जिन्होंने उनके समक्ष अपनी समस्याएं और अन्य मुद्दों को रखा।

उन्होंने कहा कि किसानों को आश्वासन दिया गया कि सरकार किसानों की जायज मांगों को हल करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर उनके मुद्दों को उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?