लाइव न्यूज़ :

तोमर ने वर्ष 2023 को पोषक मोटा अनाज वर्ष मनाने की योजना पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:30 IST

Open in App

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक मोटा अनाज वर्ष के तौर पर मनाने की योजना को लेकर बैठक की। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भारत के प्रस्ताव पर आगे बढ़ते हुये वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज (जौ, बाजरा, ज्वार) वर्ष घोषित किया है। एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाने के लिए की जाने वाली गतिविधियों के प्रस्तावों पर आज बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।’’ बयान में कहा गया है कि इसके तहत देश के साथ-साथ अन्य देशों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साल भर कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकारों, सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन, शहरी निकायों, सांसदों और देश भर के अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में तोमर ने कहा कि सरकार ने मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। वर्ष 2018 को राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में भी मनाया और उन्हें 'अद्वितीय पहचान' देते हुए पौष्टिक अनाज के रूप में अधिसूचित किया। नतीजतन, भारत में मोटा अनाज उत्पादन फसल वर्ष 2017-18 के 164 लाख टन से फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) में बढ़कर 176 लाख टन हो गया है। मंत्री ने कहा कि 96 अधिक उपज देने वाली, रोग प्रतिरोधी, 10 पोषक-अनाज फसलों और तीन बायोफोर्टिफाइड किस्मों को जारी किया गया है। बैठक में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कृषि सचिव संजय अग्रवाल, आईसीएआर के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम