लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह द्वारा संचालित तीन हवाईअड्डों को एसीआई स्वास्थ्य मान्यता मिली

By भाषा | Updated: January 18, 2021 14:59 IST

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी अडाणी समूह ने सोमवार को बताया कि उसके द्वारा संचालित तीन हवाई अड्डों अहमदाबाद, मंगलुरु और लखनऊ को सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परिषद (एसीआई) से हवाईअड्डा स्वास्थ्य मान्यता मिली है।

एसीआई कार्यक्रम से यात्रियों, कर्मचारियों, नियामक और सरकारों को पता चलता है कि हवाईअड्डों पर स्वास्थ्य और सुरक्षा को उचित प्राथमिकता दी जा रही है।

बयान में बताया गया कि हवाईअड्डा स्वास्थ्य मान्यता (एएचए) कार्यक्रम के तहत एसीआई 118 बिंदुओं के आधार पर समीक्षा करती है।

अडाणी एयरपोर्ट के सीईओ बेन जेंडी ने कहा कि यह मान्यता कोविड-19 महामारी और आगामी टीकाकरण अभियान के मद्देनजर हवाई यातायात को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दुनिया की सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ अपनी तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें