लाइव न्यूज़ :

देश में बिजली की कमी नहीं: आर के सिंह

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर विद्युत संयंत्रों में कोयले की कमी के बीच बिजली मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को भरोसा जताया कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने बिजली आपूर्ति के लिये वितरण इकाइयों द्वारा उत्पादक कंपनियों को समय पर भुगतान पर जोर दिया।

देश भर में तापीय बिजली घरों में कोयले की कमी को देखते हुए मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण है।

एक्सचेंज में नवीकरणीय ऊर्जा की बिक्री के लिये एक दिन पहले किये जाने वाले हरित बिजली कारोबार बाजार (ग्रीन डे अहेड मार्केट) की ‘ऑनलाइन’ शुरुआत करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘...बिजली की कोई कमी नहीं है। कल बिजली की कोई कटौती नहीं हुई। बिजली की कमी न पहले कभी हुई है और न आगे होगी। अगर कुछ कटौती होती भी है तो यह हमारी अपनी (राज्यों के स्तर पर) समस्या होगी।’’

उन्होंने कहा कि बिजली घरों के पास फिलहाल 80 लाख टन से अधिक कोयला है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की रिपोर्ट के अनुसार तापीय बिजली घरों में 23 अक्टूबर, 2021 को 81 लाख टन कोयला था, जो चार दिनों के लिये पर्याप्त है। सीईए 135 संयंत्रों पर नजर रखता है, जिनकी क्षमता 1,65,000 मेगावाट है।

कोल इंडिया के बकाये के बारे में सिंह ने कहा, ‘‘करीब 16,000 करोड़ रुपये कोल इंडिया को भुगतान किया जाना है...जबतक वितरण कंपनियां बिजली उत्पादक कंपनियों को भुगतान नहीं करती, वे (उत्पादक कंपनियां) भुगतान करने में असमर्थ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी उत्पादक कंपनियों (सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को छोड़कर) का बकाया 75,000 करोड़ रुपये है। ऐसे में आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि उत्पादक कंपनियां कोयला या रेलवे को भुगतान करेंगी? यह लंबे समय तक चलने वाली व्यवस्था नहीं है। हर राज्य को यह समझना होगा कि बिजली मुफ्त नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू