लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने जूट आयुक्त से कच्चे जूट जमाखोरों पर छापेमारी करने को कहा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:47 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मई पश्चिचम बंगाल में में बंद पड़ी 16 जूट मिलों को फिर से खोलने और अन्य मिलों को बंद होने से बचाने के प्रयास में लगी राज्य सरकार के श्रम मंत्री बेचाराम मन्ना ने शुक्रवार को जूट आयुक्त से कहा कि कच्चे जूट की जमाखोरी रोकने के लिए तत्काल छापेमारी शरु की जाये।

उन्होंने कहा कि सरकार जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी में पूरा प्रशासनिक सहयोग देगी।

राज्य सरकार ने एक आपात बैठक में सभी मिलों को कच्चे जूट की बराबारी के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बेलर, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे माल का स्टॉक शून्य के बाराबर रखने का अदेश दिया ।

इसके अलावा, इस कदम से केंद्र सरकार को खाद्यान्न पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बोरियों की खरीद लागत को कम करने में भी प्रत्यक्ष लाभ होगा।

राज्य सरकार की खुफिया जानकारी के अनुसार कच्चे जूट का मौजूदा स्टॉक तीन से पांच लाख गांठ के बीच होगा, जबकि बैठक में बेलरों ने सिर्फ 1.5 लाख गांठ होने का दावा किया।

मन्ना ने आपात बैठक के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने शून्य स्टॉक रखने का आदेश दिया है। इससे जमाखोरी पर रोक लगेगी और सभी मिलों के लिए कच्चे जूट की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। सरकार जूट उद्योग और उसके कर्मचारियों की रक्षा करना चाहती है।’’

कुछ जूट मिलों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में नई फसल आने तक कच्चे जूट का संकट कम हो जाएगा।

मिल मालिकों ने कहा कि 16 जूट मिलें बंद हो गई हैं और कई और मिलें कच्चे जूट संकट के कारण बंद होने की कगार पर हैं।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को जूट मिल में काम करने वाले अधिकतम कार्यबल मानदंड में ढील देकर इसे 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?