लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार ने रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के सिंह बंधुओं को प्रवर्तकों के समूह की सूची से बाहर किया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 00:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 जून रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) ने शनिवार को कहा कि शेयर बाजार ने मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह को प्रवर्तकों और प्रवर्तकों के समूह की सूची से बाहर कर दिया है। यह कार्रवाई कंपनी के अनुरोध के बाद की गई है।

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड पूर्व प्रवर्तकों शिविंदर सिंह और उनके भाई मलविंदर सिंह द्वारा धन के कथित दुरुपयोग के कारण वित्तीय संकट में हैं। लगभग 4,000 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के मामले की कई एजेंसियां जांच ​​कर रही हैं।

कंपनी ने कहा कि सार्वजनिक शेयरधारकों के रूप में पूर्व प्रमोटरों के पुनर्वर्गीकरण के लिए आवेदन को मंजूरी दे दी गई है। दोनों भाईयों के अलावा जपना मालविंदर सिंह, अदिति शिविंदर सिंह, अभिषेक सिंह, आरएचसी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, आरएचसी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड और पीएस ट्रस्ट के नाम सार्वजनिक शेयरधारकों के रूप में पुनर्वर्गीकृत कर दिए गए हैं।

इन सभी संस्थाओं के पास कुल मिलाकर 7,66,754 शेयर या कुल हिस्सेदारी का 0.3 प्रतिशत है।

आरईएल की अध्यक्ष रश्मि सलूजा ने कहा, ‘‘कंपनी के पास पहले से ही शेयरधारकों और संस्थागत निवेशकों के विविध समूह हैं। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी का संचालन ज्यादातर पेशेवर बोर्ड और प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान वर्गीकरण ने कंपनी और उसके कॉर्पोरेट प्रशासन मानकों के उच्चतम स्तर के साथ न्याय किया है।’’

इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में, कंपनी को निवेशकों के एक समूह को शेयर जारी करके 570 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?