लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; वित्तीय, आईटी शेयरों में बिकवाली

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, एक जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्रों में गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 164 अंक टूटकर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच आईटी और वित्तीय शेयरों में तेज बिकवाली से बाजार नीचे आया।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट और कमजोर पीएमआई विनिर्माण आंकड़ा से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 164.11 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,318.60 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 41.50 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 15,680 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व को सर्वाधिक 2.20 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, डा. रेड्डीज, बजाज ऑटो, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी समेत अन्य शेयर 2.56 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशक खासकर एशिया में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं, जिसके कारण घरेलू बाजार में बिकवाली देखने को मिली। पाबंदियों में ढील के बावजूद जून के लिये पीएमआई विनिर्माण आंकड़ा 48.1 रहा जो पिछले महीने 50.8 था।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, घरेलू संक्रमण की दर में कमी और टीकाकरण में प्रगति बाजार के लिये कुछ सुखद है। जून में वाहनों की बिक्री बढ़ने से यह क्षेत्र सकारात्मक दायरे में रहा।’’

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और स्थानीय स्तर पर सख्त प्रतिबंधों के चलते विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में 11 महीनों में पहली बार जून में गिरावट हुई। इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी भी छूट गईं।

आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जून में घटकर 48.1 रह गया, जो मई में 50.8 था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रहा। वाहन, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और दवा कंपनियों में तेजी के असर को वित्तीय और आईटी खंड में मुनाफावसूली ने कमजोर किया।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल और तोक्यो नुकसान में रहे। हांगकांग में अवकाश था। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 74.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुद्ध रूप से 1,646.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?