लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 72.93 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने, पर अपने नीतिगत रुख को नरम बनाए रखने की घोषणा के बाद शुक्रवार को विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे के लाभ के साथ 72.93 रुपये पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.98 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 72.80 के उच्च स्तर और 72.99 के निम्न तक जाने के बाद अंत में तीन पैसे की तेजी के साथ 72.93 पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर 72.96 रुपये प्रति डॉलर थी।

शेयरखान बाई बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, सैफ मुकद्दम ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रैपो दर को पहले के चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने और अपने समायोजन के रुख को बरकरार रखने के फैसले से रुपये में मजबूती आई। हालांकि डॉलर के विदेशों में मजबूत रहने और कच्चातेल कीमतों में तेजी से रुपये की जोरदार तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।’’

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.41 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 117.34 अंक की तेजी के साथ 50,731.63 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जिन्होंने बृहस्पतिवार को 1,936.74 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 59.57 डालर तक पहुंच गया है।

साप्ताहिक आधार पर, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में तीन पैसे की तेजी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?