लाइव न्यूज़ :

कोविड चिंताओं के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:55 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों और देश में आर्थिक सुधार प्रभावित होने की चिंता के बीच मंगलवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के अंत में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कच्चातेल कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.65 पर खुला, लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी और रुपया 74.98 के दिन के निचले स्तर को छू गया।

कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे की गिरावट के साथ 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.03 रह गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये पर दबाव बना रहा। निवेशकों को यह चिंता थी कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये सख्त लॉकडाऊन लगाया जा सकता है जिसकी वजह से देश का आर्थिक सुधार प्रभावित हो सकता है।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.64 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। जबकि 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 243.62 अंक अथवा 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,705.80 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने सोमवार को 1,633.70 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू