लाइव न्यूज़ :

सरकार वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में 7.24 लाख करोड़ रुपये कर्ज लेगी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च सरकार कोविड संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये संसाधन जुटाने को लेकर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में 7.24 लाख करोड़ रुपये कर्ज लेगी।

इस वर्ष एक फरवरी को पेश बजट में सरकार ने एक अप्रैल 2021 से शुरू वित्त वर्ष में सकल 12.05 लाख करोड़ रुपये के ऋण की आवश्यकता होने का अनुमान लगाया है।

आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज ने कहा, ‘‘बजट में हमने घोषणा की थी कि सकल कर्ज 12.05 लाख करोड़ रुपये और शुद्ध कर्ज 9.37 लाख करोड़ रुपये रहेगा। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में हम 7.24 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेंगे जो सकल अनुमानित ऋण का 60.06 प्रतिशत है।’’

अगले वित्त वर्ष में पुराने कर्ज के भुगतान के मद में 2.80 लाख करोड़ रुपये की राशि लौटाने का अनुमान है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा था, ‘‘बाजार से लिया जाने वाला सकल कर्ज करीब 12 लाख करोड़ रुपये रहेगा। हमने राजकोषीय मजबूती के रास्ते पर आगे बढ़ने की योजना बनायी है और राजकोषीय घाटा धीरे-धीरे कम करते हुए 2025-26 तक जीडीपी के 4.5 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य है।’’

सरकार राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिये ऋण प्रतिभूति और ट्रेजरी बिल जारी कर बाजार से कर्ज लेती है।

बजट में एक अप्रैल से शुरू वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटा 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा गया है जो 2020-21 के 9.5 प्रतिशत से कम है।

बजाज ने कहा कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटा बजट में घोषित संशोधित अनुमान के आसपास रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने आरबीआई को 31 मार्च, 2026 तक खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ 4 प्रतिशत पर बनाये रखने का लक्ष्य दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब