लाइव न्यूज़ :

टेस्ला ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क घटाने की मांग की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क घटाने की मांग की है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

फिलहाल पूर्ण रूप से विनिर्मित इकाई (सीबीसू) के रूप में आयातित कार पर सीमा शुल्क 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच है। यह इंजन के आकार और लागत, बीमा तथा माल ढुलाई मूल्य 40,000 डॉलर से कम या अधिक पर निर्भर है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वास्तव में यह राजस्व का मामला है। लेकिन शुल्क में कमी की उनकी मांग सार्वजनिक मंच पर है।’’

हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि टेस्ला के पास भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि देश में ई-वाहनों पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि टेस्ला पहले से ही भारतीय वाहन निर्माताओं से वाहनों के विभिन्न कल-पुर्जों की खरीद कर रही है और यहां आधार स्थापित करना आर्थिक रूप से उनके लिये व्यवहारिक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...