लाइव न्यूज़ :

टेक महिन्द्रा के चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,081.4 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा ने सोमवार को बताया कि मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,081.4 करोड़ रुपए हो गया।

टेक महिंद्रा ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध मुनाफा 803.9 करोड़ रुपये था।

मुंबई स्थित इस कंपनी को परिचालन से होने वाली एकीकृत आय 2.5 प्रतिशत बढ़ाकर 9,729.9 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले की समान तिमाही में 9,490.2 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्तवर्ष के लिए, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 9.8 प्रतिशत बढ़कर 4,428 करोड़ रुपये हो गया, जबकि परिचालन से होने वाली आय वर्ष 2019-20 की तुलना में 2.7 प्रतिशत बढ़कर 37,855.1 करोड़ रुपये हो गयी।

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी पी गुरनानी ने कहा, ‘‘अत्याधुनिक तकनीकों पर हमारे निरंतर ध्यान ने इस तिमाही में बड़े सौदे के साथ ग्राहक जुड़ाव का विस्तार किया है। हम मांग में भारी तेजी देख रहे हैं।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए (शेयरधारक अनुमोदन के अधीन) प्रति शेयर 30 रुपये का अंतिम लाभांश (प्रति शेयर पर 15 रुपये के विशेष लाभांश सहित) देने की सिफारिश की है।

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि विशेष और अंतिम लाभांश को अनुमति मिल जाती है तो उसका 11 अगस्त, 2021 तक भुगतान किया जाएगा। यह लाभांश अंतरिम लाभांश के रूप में भुगतान किए गए प्रति शेयर 15 रुपये के विशेष लाभांश के अतिरिक्त है। नियामकीय सूचना में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 के लिए कुल लाभांश 45 रुपये होगा।

टेक महिंद्रा ने अमेरिका स्थित परामर्श और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इवेंटस साल्युशन्स ग्रुप के अधिग्रहण की भी घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?