लाइव न्यूज़ :

टेक महिन्द्रा का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,081.4 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,081.4 करोड़ रुपए हो गया।

टेक महिंद्रा ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध मुनाफा 803.9 करोड़ रुपये था।

मुंबई स्थित इस कंपनी को परिचालन से होने वाली एकीकृत आय 2.5 प्रतिशत बढ़ाकर 9,729.9 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 9,490.2 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्तवर्ष के लिए, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 9.8 प्रतिशत बढ़कर 4,428 करोड़ रुपये हो गया, जबकि परिचालन से होने वाली आय वर्ष 2019-20 की तुलना में 2.7 प्रतिशत बढ़कर 37,855.1 करोड़ रुपये रही।

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी पी गुरनानी ने कहा, ‘‘अत्याधुनिक तकनीकों पर हमारे निरंतर ध्यान ने इस तिमाही में बड़े सौदे के साथ ग्राहक जुड़ाव का विस्तार किया है। हम मांग में भारी तेजी देख रहे हैं।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए (शेयरधारक अनुमोदन के अधीन) प्रति शेयर 30 रुपये का अंतिम लाभांश (प्रति शेयर पर 15 रुपये के विशेष लाभांश सहित) देने की सिफारिश की है।

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि विशेष और अंतिम लाभांश को अनुमति मिल जाती है तो उसका 11 अगस्त, 2021 तक भुगतान किया जाएगा। यह लाभांश अंतरिम लाभांश के रूप में भुगतान किए गए प्रति शेयर 15 रुपये के लाभांश के अतिरिक्त है। नियामकीय सूचना में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 के लिए कुल लाभांश 45 रुपये होगा।

टेक महिंद्रा ने अमेरिका स्थित परामर्श और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इवेंटस साल्युशन्स ग्रुप के अधिग्रहण की भी घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें