लाइव न्यूज़ :

टीसीएस ने दोयचे बैंक एजी से पोस्टबैंक सिस्टम्स का अधिग्रहण पूरा किया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दोयचे बैंक एजी से पोस्टबैंक सिस्टम्स एजी (पीबीएस) के 100 फीसदी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

पीबीएस, दोयचे बैंक की अनुषंगी पोस्टबैंक एजी को आंतरिक आईटी सेवाएं प्रदान करती रही है। पीबीएस के जर्मनी में नौ स्थानों पर कार्यालय हैं, जिनमें करीब 1,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।

टीसीएस ने पोस्टबैंक सिस्टम्स का अपनी अनुषंगी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नीदरलैंड्स बीवी के जरिये अधिग्रहण की घोषणा नवंबर में की थी।

टीसीएस ने बीएसई को बताया, ‘‘इस अधिग्रहण को 2020 के अंत तक पूरा हो जाना था। यह नियामकीय व सरकारी मंजूरियों पर निर्भर था। यह सूचित किया जाता है कि पोस्टबैंक सिस्टम्स एजी का अधिग्रहण आज पूरा हो गया है।’’

कंपनी ने कहा सौदे के बाद पीबीएस के कर्मचारी मुंबई स्थित कंपनी टीसीएस का हिस्सा बन जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें