लाइव न्यूज़ :

NSE की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 17, 2022 13:22 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन के मुंबई के निवास पर आज इनकम टैक्स ने छापेमारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन के मुंबई के निवास पर आज इनकम टैक्स ने छापेमारी की हैसेबी ने कहा है कि एनएसई की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्णन को कथित तौर पर मार्गदर्शन देने वाले 'आध्यात्मिक गुरु' की दिलचस्पी उनके केश संवारने के तरीके में थी

नई दिल्ली: इनकम टैक्स ने गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन (Chitra Ramakrishnan) के मुंबई के निवास पर छापेमारी की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। बता दें कि सेबी (SEBI) समूह संचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक के सलाहकार के रूप में आनंद सुब्रमण्यम की नियुक्ति से संबंधित प्रतिभूति अनुबंध नियमों में कथित उल्लंघन में उनकी भूमिका की जांच कर रहा है। 

गौरतलब है कि बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि एनएसई की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्णन को कथित तौर पर मार्गदर्शन देने वाले 'आध्यात्मिक गुरु' की दिलचस्पी उनके केश संवारने के तरीके में थी, उनको गाने भेजते थे और उनके साथ सेशेल्स की सैर पर भी गए थे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक आदेश में यह दावा किया गया है। 

हालांकि सेबी का यह बयान चित्रा के उस दावे के ठीक उलट है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके आध्यात्मिक गुरु एक 'सिद्ध-पुरुष' या 'परमहंस' हैं और उनका कोई भौतिक शरीर नहीं है। उन्होंने अपने गुरु को इच्छा के हिसाब से शरीर धारण करने की शक्ति से लैस भी बताया था।

टॅग्स :चित्रा रामकृष्णआयकरनेशनल स्टॉक एक्सचेंजभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स