लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील ने भुगतान नहीं करने को लेकर लिबर्टी स्टील को अदालत में घसीटा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:33 IST

Open in App

लंदन, 22 अप्रैल भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने ब्रिटेन में ब्रिटिश भारतीय संजीव गुप्ता की अगुवाई वाले जीएफजी एलायंस के खिलाफ वाणिज्यिक अदालत में मामला दर्ज किया है। कंपनी ने लिबर्टी स्टील नाम से कंपनी का संचालन करने वाली जीएफजी एलायंस पर 2017 में अधिग्रहण से जुड़े मामले में भुगतान से चूक करने का आरोप लगाया है।

लिबर्टी स्टील ने टाटा की विशेष प्रकार के इस्पात बनाने वाले कारोबार का अधिग्रहण किया था। इस कारोबार में योर्कशायर, लैंकाशायर और वेस्ट मिडलैंड्स में 1,700 कर्मचारी काम करते थे। टाटा स्टील ने करीब 10 करोड़ डॉलर के सौदे के मई 2017 में पूरा होने की घोषणा की थी।

समाचार पत्र ‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार अब यह बात सामने आयी है कि इस सौदे में भुगतान नहीं किया गया। इसको देखते हुए टाटा ने लिबर्टी स्पेशलिटी स्टील, लिबर्टी हाउस ग्रुप पीटीई और स्पेशलिटी स्टील यूके (सभी जीएफजी एलायंस से संबद्ध) के खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू की है।

टाटा स्टील के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चूंकि यह मामला अभी चल रहा है, हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’

जीएफजी एलायंस ने मुकदमे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। एलायंस को हमेशा समर्थन देने वाली ग्रीनसील कैपिटल के धाराशायी होने के बाद से वह काफी दबाव में है। हालांकि उसने कर्ज को लेकर जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

जीएफजी एलायंस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे ज्यादातर बड़े कारोबार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोविड-19 के कारण हमारे कुछ कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्रीनसील कैपिटल के धाराशायी होने से हमारे यूके कारोबार को लेकर कार्यशील पूंजी के समर्थन पर असर पड़ा है। हम नये वित्त पोषण के लिये प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...