लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर को केरल में छतों पर लगने वाली 84 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का अनुबंध मिला

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा कि उसे केरल राज्य बिजली बोर्ड लि. (केएसईबीएल) से राज्य में छतों पर 84 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना के विकास के लिये 400 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस समझौते के तहत कंपनी केएसईबीएल के जरिये लोगों के घरों की छतों पर 3 किलोवाट से 10 किलोवाट क्षमता के 64 मेगावाट के संयंत्र लगाएगी। इसके अलावा रिहायशी/हाउसिंग सोसाइटी परियोजनाओं में 11 किलोवाट से 100 किलोवाट क्षमता के 20 मेगावाट के संयंत्र लगाये जाएंगे।’’

बयान के अनुसार टाटा पावर को पैनल में शामिल किया गया और उसने दो जुलाई को केएसईबीएल से 400 करोड़ रुपये का अनुबंधन हासिल किया। इसके तहत केरल के सभी जिलों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिये छतों पर 64 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना लगायी जाएगी।

कंपनी ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दूसरे चरण के सब्सिडी कार्यक्रम के अनुरूप केरल में घरेलू क्षेत्र में सौर सब्सिडी योजना के अंतर्गत फरवरी 2021 में केएसईबीएल द्वारा घोषित बोली में यह परियोजना हासिल की।

परियोजना को व्यक्तिगत आवास ग्राहकों से मंजूरी के बाद तीन महीने के भीतर चालू किया जाना है।

छतों पर लगायी जाने वाली परियोजना के अलावा, कंपनी को इससे पहले छह जनवरी, 2021 को केएसईबीएल से 110 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने के लिए अनुबंध मिला था। इस परियोजना से प्रति वर्ष लगभग 27.4 करोड़ यूनिट (एमयू) बिजली उत्पन्न होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?