लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर, टाटा स्टील ने झारखंड, ओडिशा में 41 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर टाटा पावर ने झारखंड और ओडिशा में 41 मेगावाट की ग्रिड से जुड़ी सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए टाटा स्टील के साथ गठजोड़ किया है। टाटा पावर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टाटा पावर ने एक बयान में कहा कि टाटा समूह की दो प्रमुख कंपनियां टाटा पावर और टाटा स्टील झारखंड और ओडिशा में ग्रिड से जुड़े सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए एक साथ आई हैं।

बयान के अनुसार, दोनों कंपनियों ने 41 मेगावाट वाली सौर परियोजनाओं की स्थापना के लिए 25 वर्षों के लिए बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो रूफटॉप, फ्लोटिंग और ग्राउंड-माउंटेड सौर पैनलों का संयोजन होगा।

परियोजना के तहत, टाटा पावर जमशेदपुर (21.97 मेगावाट-पीक) और कलिंगनगर (19.22 मेगावाट-पीक) में टाटा स्टील के लिए फोटोवोल्टिक (पीवी) क्षमता विकसित करेगी।

जमशेदपुर में पीपीए के तहत, टाटा पावर 7.57 मेगावाटपी क्षमता के साथ रूफटॉप पीवी विकसित करेगी, जबकि फ्लोटिंग और ग्राउंड-माउंटेड क्षमता क्रमशः 10.80 मेगावाटपी और 3.6 मेगावाटपी होगी।

पहले वर्ष के लिए 41.19 मेगावाटपी सौर परियोजना के माध्यम से अनुमानित ऊर्जा उत्पादन 6,02,80,095 किलोवाट-घंटा (केडब्ल्यूएच) है। इसके पूरे जीवनकाल के दौरान (अर्थात 25 वर्षों के लिए), कुल ऊर्जा उत्पादन 1,40,93,61,488 केडब्ल्यूएच होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें