लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने गुजरात सरकार को 25 विंगर एम्बुलेंस की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 13:59 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग को 25 विंगर एम्बुलेंस की आपूर्ति की है, जो राज्य सरकार द्वारा उसे दिए गए 115 एम्बुलेंस के ऑर्डर का हिस्सा है।

टाटा मोटर्स ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ये 25 विंगर एम्बुलेंस बुनियादी जीवनरक्षक उपकरणों से लैस हैं और इनकी तैनाती गांधीनगर में मरीजों के आवागमन के लिए की जाएगी।

कंपनी ने बताया कि पूरे ऑर्डर में 25 बुनियादी जीवनरक्षक एम्बुलेंस और 90 एम्बुलेंस शेल शामिल हैं। बाकी 90 एम्बुलेंस शेल चरणबद्ध रूप से पहुंचाई जाएंगी।

टाटा मोटर्स ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस के जरिये बोली में यह ऑर्डर हासिल किया था।

टाटा मोटर्स में उत्पाद लाइन (छोटे वाणिज्यिक वाहन) के उपाध्यक्ष विनय पाठक ने कहा, ‘‘विंगर एम्बुलेंस को रोगी और स्वास्थ्य प्रणाली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। टाटा मोटर्स देश में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उच्चतम स्वास्थ्य सेवा गतिशीलता समाधान पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट