Tata-Haldiram Deal: हल्दीराम को टेक ओवर करेगा टाटा समूह!, इतने अरब में डील होने की संभावना, 51% हिस्सेदारी खरीदने की बात
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 6, 2023 20:39 IST2023-09-06T20:33:30+5:302023-09-06T20:39:16+5:30
Tata-Haldiram Deal: टाटा समूह भारत के स्नैक फूड उद्योग को नया आकार दे सकता है। पेप्सी और अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल जैसे वैश्विक दिग्गजों के खिलाफ प्रतिस्पर्धात्मक भारतीय उपभोक्ता बाजार में खड़ा कर देगी।

file photo
Tata-Haldiram Deal: उद्योग जगत में बड़ी खबर आ रही है। टाटा समूह उपभोक्ता इकाई लोकप्रिय भारतीय स्नैक फूड निर्माता हल्दीराम की कम से कम 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। टाटा समूह भारत के स्नैक फूड उद्योग को नया आकार दे सकता है।
सूत्रों ने कहा कि हल्दीराम, जो भारत में एक घरेलू नाम है, 10% हिस्सेदारी की बिक्री के बारे में बेन कैपिटल सहित निजी इक्विटी फर्मों के साथ भी बात कर रहा है। समूह को सीधे तौर पर पेप्सी और अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल जैसे वैश्विक दिग्गजों के खिलाफ प्रतिस्पर्धात्मक भारतीय उपभोक्ता बाजार में खड़ा कर देगी।
सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स यूके स्थित चाय कंपनी टेटली और भारत में स्टारबक्स के साथ एक संपन्न साझेदारी शामिल है। हल्दीराम उपभोक्ता क्षेत्र में बहुत बड़ा है और इसकी व्यापक बाजार हिस्सेदारी है। 10 अरब डॉलर का वैल्यूएशन रखा गया है।
हल्दीराम के मुख्य कार्यकारी कृष्ण कुमार चुटानी और बेन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 85 साल से हल्दीराम बाजार में है। 1937 में इसकी शुरुआत हुई थी। टाटा और हल्दीराम में बातचीत जारी है। हल्दीराम भुजिया, नमकीन और मिठाई के लिए प्रसिद्ध है।