लाइव न्यूज़ :

टाटा समूह ने बिग बास्केट में बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई आनलाइन किराना कारोबार में पैर पसारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुये टाटा समूह ने आनलाइन किराना बाजार मंच बिग बास्केट का परिचालन करने वाली कंपनी में बहुमत की हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

यह अधिग्रहण टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी टाटा डिजिटल लिमिटेड ने किया है।

टाटा समूह इसके साथ ही आन लाइन किराना बाजार में अंबानी के जियो मार्ट, वालमार्ट के फिलिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों के साथ होड़ में शामिल हो गया है।

दोनों कंपनियों के शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में यह कहा गया।

बयान में सौदे की रकम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इससे पहले मार्च में टाटा डिजिटल द्वारा बिग बास्केट में 54.3 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी थी। इससे पहले यह समाचार आया था कि टाटा आनलाइन किराना विक्रेता कंपनी में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने पर बातचीत कर रहा है। बिग बास्केट को अलीबाबा समूह जैसे बड़े समूहों का समर्थन है।

भारत के 1,000 अरब डालर के कुल खुदरा बाजार में आधा हिस्सा किराने का है। वर्ष 2021 में आनलाइन किराना बाजार का आकार 4.3 अरब डालर तक पहुंच जाने का अनुमान है। इससे पिछले साल यह 2.9 अरब डालर पर था।

कंपनी के वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘टाटा डिजिटल लिमिटेड ने सुपर मार्किट ग्रॉसरी सप्लाईज में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।’’ सुपर मार्किट ग्रॉसरी ही बिग बॉस्केट को चलाती है जबकि टाटा डिजिटल, टाटा संस की शत प्रतिशत स्वामित्व वाली इकाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?